{"_id":"5bfefaa5bdec2241871ff206","slug":"181543436965-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छारा बाईपास पर ट्रक चालक से फिर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छारा बाईपास पर ट्रक चालक से फिर लूट
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में लूटपाट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात भी बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक ट्रक चालक/परिचालक से 24 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। छारा बाईपास पर चार दिन में यह दूसरी वारदात थी। गत 24 नवंबर की रात को भी वहां ट्रक चालक से लूटपाट हुई थी। उक्त वारदात सुलझी नहीं थी कि अब एक और हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, मंगलवार को बुलंद शहर (उत्तर प्रदेश) से एक ट्रक डस्ट लेने के लिए दादरी के लिए चला। बुलंद शहर का निवासी वसीम ट्रक चला रहा था, जबकि परिचालक शैलेंद्र भी उसके साथ था। मंगलवार/बुधवार की रात करीब दो बजे वे छारा बाईपास पर पहुंचे तो ओवर टेक कर एक सफेद रंग की कार ट्रक के आगे आ गई। इस वजह से वसीम को ट्रक रोकना पड़ा। ट्रक रुकते ही कार में से दो युवक बाहर निकले और ट्रक में चढ़ गए। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उनसेे छीना झपटी शुरू कर दी। वसीम की जेब में रखे 24 हजार रुपये व मोबाइल ले लिया, इसके अलावा शैलेंद्र का भी मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वसीम व शैलेंद्र को साइड कर खुद ट्रक को चलाकर वारदात स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर गांव महराणा की ओर छोड़कर फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। इलाके में घेराबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया।
पहले भी हुई वहां वारदात
गत 24 नवंबर की रात को भी छारा बाईपास पर इसी तरह की वारदात हुई थी। सोनीपत का निवासी प्रवीण ट्रक लेकर दादरी जा रहा था। रात करीब 12 बजे छारा बाईपास पर कार अड़ाकर उसका ट्रक रोका गया था। दो युवकों ने ट्रक में चढ़कर उससे छीना झपटी की। इसके बाद उसे व ट्रक को वारदात स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए थे। उसी अंदाज में मंगलवार की रात को वारदात की गई।
विज्ञापन
दोनों वारदात में सफेद कार
छारा बाईपास पर चार दिन के भीतर हुई दोनों लूट की वारदात तीन बदमाशों द्वारा एक ही तरीके से अंजाम दी गई हैं। वहीं ट्रक रोकने का तरीका, छीना झपटी और फिर बाद में वारदात स्थल से दूर ट्रक को छोड़ जाना। खास बात ये कि दोनों ही वारदात में बदमाश सफेद कार में सवार होकर आए हैं। शनिवार की रात को जब पहली वारदात हुई तो उस दौरान जिले में पुलिस का नाइट डोमिनेशन चल रहा था। फिर भी बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल गए थे। उसके बाद भी उक्त क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हुई और बदमाश फिर से एक और वारदात कर गए।
जल्द होगी गिरफ्तारी : एसएचओ
ट्रक चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि गश्त और मजबूत की जाएगी।
सूरजभान, एसएचओ, आसौदा थाना