फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मकान का ताला तोड़ हजारों का सामान चुराया

मकान का ताला तोड़ हजारों का सामान चुराया

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ हजारों का सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के लोहारू चौक के समीप मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया गया। सामान के साथ तोड़फोड़ भी गई। शहर पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस शिकायत में लोहारू चौक निवासी सुनिता ने बताया कि उसने लोहारू चौक के समीप स्टील फैक्ट्री के पीछे मकान बना रखा है। शिकायत में महिला ने बताया कि मकान में आने- जाने का रास्ता नहीं होने की वजह से पिछले दिनो से वह अपने मायके गांव गोपालवास में रहती है। वह बीच- बीच में अपने मकान को संभालने के लिए दादरी आती है। वह गत 20 नवंबर को भी दादरी शहर में अपने मकान में आई थी उस समय सब कुछ ठीक-ठाक मिला। 25 नवंबर को जब वह फिर मकान में आई तो बाहर से मकान का गेट बंद था और अंदर कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि मकान में रखे दो सिलिंडर, एक एलईडी, पानी की मोटर, दो प्रेस, मिक्सी व गैस चूल्हा गायब मिले। काफी सामान तोड़फोड़ रखा था। इस बारे में पड़ोस में पूछताछ की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में शहर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके का मुआयना किया। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed