{"_id":"5b11ab034f1c1bf76e8b5e2c","slug":"181527884547-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
बीते दिनों गांव नीलोठी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। व्यक्ति को उसकी पत्नी द्वारा ही गला घोंट कर मारा गया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गत 23-24 मई की रात को गांव नीलोठी निवासी सतीश की मौत हो गई थी। आनन-फानन में व्यक्ति के शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के भाई बलजीत ने हत्या किए जाने की शिकायत पुलिस को दी थी। शक के आधार पर मृतक सतीश की पत्नी से पूछताछ की गई तो वारदात को खुलासा हुआ। महिला का कहना था कि सतीश उसके साथ झगड़ा व मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने दूध में नींद की गोलियां मिलाकर उसे दे दी। जब वह सो गया तो चुन्नी से गला घोंट दिया। आसौदा चौकी प्रभारी सूरजभान ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है।