फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भिड़ंत के बाद पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

भिड़ंत के बाद पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

Wed, 27 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
भिड़ंत के बाद पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नेशनल हाईवे नंबर-9 के बाईपास पर झज्जर रोड पुल के नजदीक दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर व शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में उक्त क्षेत्र थाना शहर का मिला तो अब थाना शहर की पुलिस ही जांच में जुटी है। यह सड़क दुर्घटना किस चालक की लापरवाही के चलते हुई है इसको लेकर भी पुलिस छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार झज्जर रोड फ्लाइओवर के नजदीक दो गाड़ी आपस में टकरा गई। बताया गया है कि एक गाड़ी डिवाइडर को क्रॉस करते हुए दूसरी गाड़ी से जा टकराई। इसमें एक गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में अजय के अलावा सिरसा निवासी हुसैन देव, ईश्वराम, संदीप, रंजीत व हरगिंद्र घायल हो गए। ये सभी एक ही गाड़ी में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। बीच रास्ते में उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया जहां अजय की ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज स्वास्तिक अस्पताल में चल रहा था। उधर, इस मामले में थाना शहर के कार्यवाहक एसएचओ एवं उप निरीक्षक तेलूराम ने बताया कि उक्त घटना सेक्टर-6 पुलिस चौकी एरिया के अधीन हुई है। इसमें एक युवक की मौत हुई है तो कुछ घायल भी हुए है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल
-बहादुरगढ़ बाईपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed