फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शराब तस्करी के दोनों आरोपी गिरफ्ताबत्र् कोर्ट में पेश

शराब तस्करी के दोनों आरोपी गिरफ्ताबत्र् कोर्ट में पेश

Sun, 03 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी के दोनों आरोपी गिरफ्ताबत्र् कोर्ट में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कुलाना पुलिस चौकी टीम के द्वारा तस्करी कर ले जाई जा रही शराब से भरी कंटेनर मामले में फरार हुए दोनों आरोपियों केे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिनेश निवासी गांव निमली जिला चरखी दादरी तथा श्रीभगवान निवासी गांव जटवाड़ा जिला झज्जर के तौर पर हुई। जिन्हें सिलानी बाईपास झज्जर से काबू किया गया। जबकि बिहार के मुरैना जिला निवासी चालक शेरसिंह मौके से ही शुक्रवार को काबू कर लिया गया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दो आरोपियों दिनेश तथा शेर सिंह को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ सुमित कुमार के अनुसार आरोपियों से हुई पूछताछ में अब तक केवल इतना ही पता लग पाया है कि सिसाना निवासी नान्हा ठेकेदार, खरखोदा से अवैध शराब की तस्करी करके शराब को बाहर राज्यों में भेजता है, जिसके साथ योजना बनाकर दिनेश निवासी नीमली और श्रीभगवान निवासी जटवाड़ा सभी मिलकर पंजाब और हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी करके राजस्थान व गुजरात में सप्लाई करने का धंधा करते थे।


शराब तस्करी के दोनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
अवैध शराब से भरी गाड़ी सहित एक आरोपी को शुक्रवार को किया गया था काबू
फोटो संख्या-4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed