फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पड़ोसी छात्रा का एडमिशन करवाने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत

पड़ोसी छात्रा का एडमिशन करवाने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत

Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी छात्रा का एडमिशन करवाने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
बहादुरगढ़ रोड पर तेज रफ्तार के चलते हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। शनिवार सुबह दुजाना कॉलेज के सामने हुए इस दर्दनाक हादसे ने कॉलेज के छात्रों में हलचल मचा दी। हादसे का शिकार हुआ युवक भी इसी कॉलेज का बीए पास आउट छात्र था।
जानकारी के अनुसार गांव बेरी निवासी मृतक छात्र विकास पड़ोसी छात्रा का दाखिला कराने के लिए जा रहा था। विकास बेरी से बहादुरगढ़ की ओर जाने वाली बस से कॉलेज के सामने उतरा तो बेरी की तरफ से आ रहे रेती से ओवरलोड तेज रफतार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और खेतों किनारे गड्डे में जा गिरा और विकास रेती से भरे ट्रक के नीचे दब गया। इसी समय विकास के साथ एक अन्य युवक भी बस की पिछली खिड़की से उतरा था। प्रत्यक्षदर्शियों को यह आभास हुआ कि विकास के साथ एक दूसरा युवक भी ट्रक के नीचे दब गया है। जैसे ही बेरी के दो युवकों के वाहनों के नीचे कुचले जाने की खबर फैली एकाएक ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एकत्र भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे विकास को निकालने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद डीघल टोल से क्रेन मंगवाई और ट्रक को सीधा करके विकास को निकला। गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए पीजीआईएमएस भेजा गया। जहां बीच रास्ते में ही विकास ने दम तोड़ दिया और पीजीआई एमएस रोहतक पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, जब ट्रक को निकाला गया तो दूसरा युवक उसके नीचे नहीं मिला। जिससे वहां उपस्थित लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्रों ने दिखाई मानवीयता
जिस समय दुजाना कॉलेज के पास हादसा हुआ। तब वहां उपस्थित दुजाना कालेज के छात्र और अन्य लोगों ने पलटे रेत के ट्रक से कस्सी चलाकर खाली किया। धान की फसल लगाने के बाद खेतों में पानी भरा था। लेकिन युवकों ने अपने साथी को बचाने के लिए बिना कुछ सोचे पानी में ही उतरकर ट्रक को खाली किया। उसके बाद ही मृतक विकास को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव दुजाना कॉलेेज के पास रेत से भरे ट्रक के नीचे छात्र के दबने की सूचना मिली थी और पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को उठवाया गया और रेत को हटा कर विकास को बाहर निकाला, लेकिन विकास ने पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और रोहतक के पीजीआई एमएस में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
- पवन वीर, दुजाना चौकी इंचार्ज

- कॉलेज के सामने हादसे में पलटे हुए ट्रक के नीचे दबकर हुई युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed