{"_id":"5cbcc47abdec2214173a45ac","slug":"171555874938-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी वाहन से फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैदी वाहन से फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस कस्टडी से फरार हुए एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 21 फरवरी को पुलिस वैन (कैदी वाहन) की जाली तोड़कर फरार हुआ अनेक मामलों में मोस्ट वांटेड बदमाश को बादली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रबंधक सदर झज्जर रमेश चंद्र ने बताया कि सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सत्यवान की टीम ने थाना सदर झज्जर के एरिया से पुलिस कस्टडी से फरार अति वांछित आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दुलीना जेल में बंद आरोपी आकाश पुत्र आजाद सिंह निवासी जनता कॉलोनी रोहतक, विपिन पुत्र बलवान सिंह निवासी भट्टी गेट झज्जर, अंकित पुत्र बिजेंदर सिंह निवासी दिचाऊ कलां दिल्ली व दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ दिल्ली के खिलाफ थाना शहर सोनीपत में चोरी का मुकदमा दर्ज था। चोरी के उपरोक्त मामले में पेशी के लिए दोषियों को 21 फरवरी 2019 को कैदी वाहन में झज्जर पुलिस की एस्कॉर्ट गार्द सोनीपत लेकर गई थी। अदालत में पेशी के पश्चात वापस दुलीना जेल में आते समय थाना झज्जर क्षेत्र में कैदी वाहन की जाली को तोड़कर तीन आरोपी दीपक, आकाश व अंकित फरार हो गए थे। पुलिस वैन से फरार होने की कोशिश करते एक आरोपी अंकित को मौके से ही काबू कर लिया गया था। जबकि जाली तोड़कर फरार हुए दूसरे आरोपी आकाश निवासी जनता कॉलोनी रोहतक को सीआईए झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करके 25 फरवरी 2019 की शाम को गिरफ्तार किया गया था।
फरार होने के बाद पांच वारदात को दिया अंजाम
1. करीब डेढ़ महीना पहले उसने अपने साथी के साथ मिलकर थाना आसौदा के एरिया से हथियारों के बल पर एक क्रेटा गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
2 . करीब एक महीना पहले आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर गांव बक्करवाला दिल्ली के एरिया से एक स्विफ्ट वीडीआई गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
3. करीब 20/25 दिन पहले आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर गांव दिचाऊ व हिरणकूदना के बीच गंदे नाला के पास से एक मोटरसाइकिल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
4. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 06 अप्रैल 2019 की सुबह गांव सौलधा निवासी एक व्यक्ति को नयागांव बाईपास बादली रोड पर जान से मारने की नियत से गोली मारी थी।
5. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 अप्रैल 2019 को हथियारों के बल पर जिला सोनीपत में स्थित ताजपुर शराब ठेका से करीब 14/15 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।