{"_id":"5c5f281dbdec224bc356f193","slug":"171549740061-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र व कार चालक पपेंद्र का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेंद्र व कार चालक पपेंद्र का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। रेवाड़ी में पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जब बेरी के छाज्याण पाना निवासी राजेंद्र व कार चालक पाना बैठयाण निवासी पपेंद्र का शव बेरी पहुंचा तो काफी संख्या में लोग दोनों ही स्थानों पर जुटने लगे। राजेंद्र के शव को दोपहर के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि चालक पपेंद्र का अंतिम संस्कार शाम के समय किया गया। पपेंद्र का बेटा सूरत में काम करता है। उसके आने में देरी होने के चलते पपेंद्र का अंतिम संस्कार शाम में किया गया। हादसे के चलते बेरी व्यापार मंडल द्वारा अंतिम संस्कार होने तक बाजार भी बंद रखे गए।
नातिन का जींद व रोहतक में हुआ अंतिम संस्कार
दुर्घटना में मृतक राजेंद्र के दो नाती व एक नातिन की भी मौत हुई है। राजेंद्र की बेटी ज्योति के बच्चे प्राची व काकू का रोहतक में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं दूसरी बेटी पूनम के बेटे दक्ष का जींद में अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद काकू व प्राची के शव रोहतक व दक्ष का शव जींद भेजा गया।
काफी समय से बीमार है राजेंद्र की पत्नी
मृतक राजेंद्र के दोस्त नरेश कादयान का कहना है कि मृतक राजेंद्र बेरी बाजार में हरियाणा टेलर के नाम से दुकान चलाता था। राजेंद्र की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी और राजेंद्र अपनी पत्नी की सेवा और घर के कार्यों में सहायता करता था। बेटे की नौकरी लगने के बाद राजेंद्र ने दुकान भी छोड़ दी थी। अब हादसा होने के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।