{"_id":"5b6df6cb4f1c1b66428b7188","slug":"171533933259-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 24 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 24 हजार
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्यामजी कांप्लेक्स स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक शातिर ने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परनाला निवासी भारत ने कहा है कि गत 19 जुलाई को वह अपने श्यामजी कांप्लेक्स स्थित एचडीएफसी के एटीएम में रुपये निकलवाले के लिए गया था। उस दौरान बूथ में एक युवक भी मौजूद था। रुपये निकालने के बाद जब वह जाने लगा तो उक्त युवक ने उसे रोक लिया और बातों में उलझा लिया। उसने कहा कि आपने ठीक से बंद नहीं किया है दोबारा कार्ड डालकर एग्जिट करो। इसी दौरान बातों ही बातों में उसने कार्ड बदल लिया, तब तो उसे कुछ पता नहीं लगा मगर अब दो दिन पहले उसके पिता रुपये निकलवाने गए तो रुपये नहीं निकले। बैंक में अधिकारियों से बात की तो पता चला कि 19 जुलाई को ही खाते से 24 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उधर, सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।