{"_id":"5aecc4d34f1c1b6e098b8048","slug":"171525466323-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में आठ दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग
बहादुरगढ़।
गांव खरहर से संदिग्ध हालत में लापता किशोर का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। अब परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। आसौदा पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मूलत: गांव खांडा (सोनीपत) का निवासी अमन (14) नौंवी कक्षा का छात्र है। पिछले कुछ दिनों पहले वह अपने मामा के यहां गांव खरहर में छुट्टियां बिताने आया था। 26 अप्रैल को वह अचानक घर से बाहर निकल गया, मगर वापस नहीं आया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खांडा स्थित उसके निवास व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। बीते 8 दिनों तक भी अमन का पता न चलने पर अब परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। आसौदा चौकी से मामले के जांच अधिकारी एचसी प्रवीण कु मार ने कहा कि किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। तमाम चौकी, थानों में सूचना जारी कर दी गई है। सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही किशोर को तलाश लिया जाएगा।
-------------