फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट का मास्टरमाइंड काबू, दो दिन के रिमांड पर

पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट का मास्टरमाइंड काबू, दो दिन के रिमांड पर

Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट का मास्टरमाइंड काबू, दो दिन के रिमांड पर
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 2.63 लाख लूटने का मामला
विज्ञापन

साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी। दगड़ोली गांव के समीप पेट्रोल पंप कारिंदे से गन प्वाइंट पर 2.63 लाख की लूट की साजिश रचने के चौथे आरोपी को सीआईए टीम ने सोमवार देर रात दबोच लिया। आरोपी की पहचान दगड़ोली निवासी सोमवीर के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के तीन अन्य साथियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया था जबकि दो को प्रोडेक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने लूट की वारदात में रैकी कर तीनों आरोपियों की मदद की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झोझूखुर्द निवासी बिजेंद्र कादमा के एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन तैनात है। गत आठ अप्रैल को वह पेट्रोल पंप से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह दगड़ोली रोड पर पहुंचा तो सफेद रंग की एपाचे बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान उक्त युवकों ने हवाई फायरिंग की और बिजेंद्र से पैसों से भरा बैग मांगा। डर के मारे बिजेंद्र ने बैग उन्हें थमा दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में दी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू क र दी थी। गत 19 अप्रैल को ही सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने मामले के आरोपी सुरेंद्र उर्फ मेचू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस वारदात में शामिल लोहारू के गांव ढाणी ढोला निवासी मोनू व नवीन को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि के दौरान आरोपियों ने दगड़ोली निवासी सोमवीर का नाम भी पुलिस के सामने उजागर किया। आरोपियों ने बताया कि सोमवीर ने लूट की वारदात में रैकी कर मदद की थी। सीआईए सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने अपनी टीम सहित आरोपी को सोमवीर को सोमवार देर शाम दगड़ोली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोस्तों संग घर पर रची थी लूट की साजिश
मंगलवार सुबह चौथे आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसका घर पेट्रोल पंप से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है और वह पेट्रोल पंप की हर गतिविधि पर नजर रखता था। आरोपी ने बताया कि लूट करने के तीनों आरोपी उसके दोस्त थे और उसने ही लूट का प्लान बनाया था। आरोपी ने बताया कि लूट की वारदात में उसके हिस्से दस हजार रुपये भी आए थे। उसने बताया कि वारदात वाले दिन उसने पेट्रोल पंप सेल्समैन के चलते ही अपने दोस्तों को आगाह कर दिया था और इसके बाद ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सोमवीर ने ही लूट की साजिश रची थी। उसे सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से 2.50 लाख की पुलिस ने बरामदगी कर ली है।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed