{"_id":"5a9b05054f1c1b8a258b5277","slug":"171520108805-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सरेआम ट्राला-ट्रक से कुचलकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की सरेआम ट्राला-ट्रक से कुचलकर हत्या
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली(झज्जर)।
गांव गंगड़वा में गली में ट्रक-ट्रॉला खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े में ट्रॉला चालक ने जमकर उत्पात मचाया। चालक ने गली में खड़े तीन युवकों पर ट्रॉला चढ़ा दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वारदात के बाद चालक ट्रॉले को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है। घटना के बाद झज्जर के एएसपी शशांक व बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
गांव गंगड़वा में शुक्रवार रात करीब नौ बजे प्लाट के आगे खड़ा ट्रॉला हटवाने को लेकर चालक दीपक और प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई। प्रदीप ने चालक को ट्रॉले से रास्ते में रुकावट होने की बात कहते हुए उसको प्लॉट के सामने से ट्रॉला हटाने के लिए कहा। मगर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। झगड़ा बढ़ता देख प्रदीप ने अपने परिजनों को सूचना दी। झगड़े की जानकारी मिलते ही रवि, जोगेंद्र व विक्की भी मौके पर पहुंच गए तो ट्रॉला चालक दीपक ने तीनों को कुचलने का प्रयास किया। ट्रॉले की चपेट में आने से जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि रवि और विक्की घायल हो गए।
पुलिस ने घायल रवि की शिकायत पर नीरज व दीपक के खिलाफ हत्या और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार शाम तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे। पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया कि दीपक ने रंजिशन उनके ऊपर ट्रॉला चढ़ा दिया। जिसमें उसके चचेरे भाई जोगेंद्र की मौत हो गई है। करीब 33 वर्षीय जोगेंद्र बहादुरगढ़ ट्रक यूनियन में खजांची था। वह एक बेटे व एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में रवि ने बताया कि उनके प्लॉट के सामने ट्रॉला खड़ा था। इससे प्लॉट का रास्ता रुका हुआ था। जब प्रदीप ने चालक को ट्रॉला हटाने के लिए कहा तो झगड़ा हो गया। रवि के अनुसार झगड़े के बाद वे अपने घर के लिए चल पड़े। अनुसूचित जाति चौपाल के पास पहुंचे ही थे कि ड्राइवर का भाई भी वहां मिल गया। वह बात करने लगा। इस दौरान जोगेंद्र बातचीत करके वहां से घर की ओर चला तो पीछे से दीपक ने उस पर ट्रॉला चढ़ा दिया। इसमें उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि ड्राइवर के भाई ने रवि व विक्की पर भी ट्रॉला चढ़ाने के लिए कहा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर ट्रॉले को भगाने की कोशिश की, लेकिन रास्ता तंग होने के कारण ड्राइवर दीपक ट्रॉला मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
वहीं सदर थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि मामले में जोगेंद्र को सीधी टक्कर मारकर हत्या करने और विक्की व रवि की बाइक में सीधी टक्कर मारकर मारने की कोशिश के आरोप में नीरज और दीपके के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव में मची अफरा-तफरी
गांव की जिन गलियों में ट्रॉला दौड़ाया गया, उन गलियों में रहने वाले परिवारों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। संकरी गलियों में ट्रॉला तेज गति से दौड़ाया गया तो कई घरों के छज्जे टूट गए। बिजली के तारों को भी ट्रॉले ने समेट लिया और खंभे तोड़ दिए। वारदात के बाद पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित हो गई।
ग्रामीणों ने किया ट्रॉले में आग लगाने का प्रयास
घटना के बाद ग्रामीण जब मौके पर एकत्रित हुए तो आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रॉले को आग के हवाले करने का प्रयास किया। ग्रामीणों को कुछ लोगों ने समझाते हुए कहा कि गांव की गली में ट्रॉले में आग लगाने से कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाते हुए ट्रॉले को कब्जे में ले लिया।