फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पोता-पोती से मिलने पंजाब गई महिला, पीछे से चारों ने हजारों की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

पोता-पोती से मिलने पंजाब गई महिला, पीछे से चारों ने हजारों की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पोता-पोती से मिलने पंजाब गई महिला, पीछे से चारों ने हजारों की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। पोता-पोती से मिलने पंजाब गई धनासरी गांव निवासी एक महिला के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर हजारों की नकदी सहित सोने-चांदी के गहने ले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि चारे 26 हजार की नकदी सहित करीब नौ तोले सोने और एक किलोग्राम चांदी के जेवर ले गए हैं। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता ने पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धनासरी निवासी बिमला देवी ने बताया कि उसके पोता-पोती पंजाब के संगरूर में रहते हैं। तीन मार्च को वह उनसे मिलने पंजाब गई थी। वह 26 मार्च को ही गांव धनासरी लौटी। जब वह घर पहुंची तो फर्श पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने अलमारी और संदूक में रखी नकदी और गहने देखे तो वे चोरी मिले। उधर चोरी होने की बात फैलते ही काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसी दौरान मामले की सूचना बाढड़ा थाने में दी गई। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से चोरी गहनों और नकदी के बारे में पूछताछ की। पुलिस शिकायत में बिमला देवी ने बताया कि चोर उनके घर से 26 हजार की नकदी सहित करीब नौ तोले सोने और एक किलोग्राम चांदी के जेवर ले गए हैं। महिला ने बताया कि उनके मकान से सोने की झुमकी, सोने का टीका, सोने की एक चैन, एक जोड़ी सोने की बाली, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, दो महिला अंगूठी सोने की और चांदी की पाजेब, चुटकी, छल्ला व बच्चे की चांद पातड़ी और कडुले सहित अन्य गहने चोरी हो गए हैं। घटनास्थल पर जांच करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। बिमला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर हमने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर माल की बरामदगी करवा देगी। - हुक्मचंद, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed