{"_id":"5c9537efbdec22145c46dd86","slug":"161553283055-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ली प्लांट के चालक की ट्रेन के नीचे आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ली प्लांट के चालक की ट्रेन के नीचे आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मानहेरू और फतेहगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहिचान मध्यप्रदेश निवासी सुनील भार्गव के रूप में हुई है और वह झाड़ली सीमेंट प्लांट में चालक की नौकरी करता था। प्रथम दृष्टिकोण से पुलिस आत्महत्या मान रही है। मृतक के जीजा के बयान दर्ज कर सिविल अस्पताल में रेलवे पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक सुनील के जीजा नवीन ने बताया कि उसका साला उसके पास ही रहता था और झाडली प्लांट में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि सुनील का शव ट्रैक पर पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। वहीं, एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन चालक ने सूचना दी कि फतेेहगढ़ से निकलकर रेलवे ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर पड़े शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतक की पहचान सुनील भार्गव के रूप में हुई। एसआई सुरेश सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा नवीन ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त भी की।