फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

Mon, 25 Feb 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर याकुबपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दुलीना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने झज्जर के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सतवीर सिंह पुत्र जयकरण निवासी गांव बादली का कहना है कि उसका भाई दिलबाग सिंह पुत्र जयकरण अपनी गाड़ी को पातली गांव से खाली करके अपने घर आ रहा था। जब वे याकुबपुर गांव के पास पहुंचा तो उसके कैंटर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दिलबाग घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे झज्जर अस्पताल मे भेजा गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में दुलीना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed