फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सोता रह गया परिवार, चोर कर गए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ

सोता रह गया परिवार, चोर कर गए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ

Fri, 08 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोता रह गया परिवार, चोर कर गए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव जाखोदा में बुधवार रात को एक मकान में चोरी हो गई। रात्रि में परिवार के लोग नींद में थे और चोर नकदी, मोबाइल व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जाखोदा निवासी गुलशन सिंह ने कहा है कि बुधवार की रात को करीब 12 बजे वे गहरी नींद में थे। सुबह करीब छह बजे आंख खुली तो कमरे में रखा उसका मोबाइल नही था। मोबाइल को तलाशते कमरे के साथ बने स्टोर में पहुंचा तो वहां भी सारा सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच की तो 40 हजार रुपये, सोने और चांदी का हार, चार जोड़ी कड़ोली व तीन मोबाइल गायब मिले। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही वीरवार सुबह आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अलमारी की चाबी गुलशन के कोट से मिली। इसलिए चोरी की इस वारदात में पुलिस कई पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, गुलशन के अनुसार, वे रात को 12 बजे सोए। सुबह करीब चार बजे वह एक बार उठा था तो उस समय सब कुछ ठीक था। उसे शंका है कि उस वक्त दरवाजा खुला रह गया होगा और उसी दौरान चोर कमरे में घुस गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed