फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 04 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। झज्जर जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने देवर के अलावा पति सहित ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर भी दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए चरखी दादरी महिला थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर रोड स्थित एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि सवा साल पहले उसकी शादी झज्जर जिले के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। गत एक जुलाई की रात उसे फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद वह बेसुध हो गई और उसकी इस हालत का फायदा उठाकर उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ही भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी और परिजन उसे अपने साथ ले आए। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पति, सास, ससुर व देवर पर केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी मनीषा देवी ने बताया कि पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed