{"_id":"5b3923984f1c1bf36e8bad5a","slug":"161530471320-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह मारने जा रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह मारने जा रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश काबू
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। हत्या के प्रयास केस में मुख्य गवाह बने दूबलधन निवासी सुधीर की हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को सीआईए झज्जर की टीम के द्वारा मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। तीनों बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध हथियार, आठ कारतूस तथा एक कार व एक बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है तथा दो को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
सीआईए टीम को शनिवार शाम के समय सूचना मिली थी कि गांव दूबलधन में 307 के केस में गवाह सुधीर पुत्र समरसैन निवासी गांव दूबलधन की हत्या की फिराक में सूरजमल उर्फ कालू व राहुल उर्फ धर्मा दोनों निवासी दूबलधन तथा राजकुमार उर्फ काला निवासी गांव बिरधाना तीनों मिलकर गांव चिमनी की तरफ से दूबलधन की तरफ मोटरसाइकिल पर राहुल उर्फ धर्मा तथा आई टेन गाड़ी में सूरजमल उर्फ कालू व राजकुमार उर्फ काला, सुधीर की हत्या करने के लिए आएंगे। जिस पर सीआईए टीम ने दूबलधन-चिमनी रोड रजवाहे के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद ही एक मोटरसाइकिल व एक गाड़ी आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति तथा गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। जिनको नाकाबंदी पर मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार अचानक मोटर साइकिल वापिस मोड़कर भागने लगा तो टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करके उसे काबू किया गया।
कच्चे रास्ते पर भगाई कार
पुलिस टीम को देखकर आईटेन कार चालक गाड़ी को एकदम से बैक करके रजवाहा के एक साइड में कच्चे रास्ते की तरफ भगा ले गया। टीम द्वारा पीछा गया पीछा किया गया तो कार असंतुलित होकर खेतों में रेत के टीले में जा टकराई । कार से उतरकर दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा भागते हुए लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो एक युवक ने अपने हाथ में लिए हुए हथियार से पुलिस पार्टी पर से फायर कर दिया। जिससे पुलिस के कर्मचारी बाल बाल बचे। पुलिस पार्टी के द्वारा भी एक फायर किया गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
तीन पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद
पकड़े गए तीनों बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम सूरजमल उर्फ कालू पुत्र जोरावर निवासी गांव दूबलधन, राहुल उर्फ धर्मा पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बिद्यान पाना दूबलधन तथा राजकुमार उर्फ काला पुत्र जयपाल निवासी गांव बिरधाना जिला झज्जर बताया। पकड़े गए आरोपियों की मौके पर तलाशी ली गई तो तीनों बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से एक आई टेन कार तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया।
पुराना है तीनों का आपराधिक रिकार्ड
तीनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ अनेक आपराधिक वारदातों का खुलासा किया गया। पकड़े गए आरोपी सूरजमल ने खुलासा करते हुए बताया कि उसके खिलाफ अलग-अलग तरह के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें दो मामले अवैध हथियार रखने के, एक लड़ाई-झगड़ा तथा एक पुलिस मुठभेड़ का मामला अंकित किया गया। जिसमें आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार वह एक गाड़ी आई टेन भी बरामद की गई।
बेटे के लिए करना चाहता था गवाह की हत्या
आरोपी सूरजमल ने बताया कि उसका पुत्र उमेश जो कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी उमेश पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश था। जिस पर 25000 रुपये का इनाम हरियाणा पुलिस द्वारा भी घोषित किया गया था। उमेश को अमित पुत्र समर सेन निवासी गांव दूबलधन की दिल्ली क्षेत्र में की गई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। उमेश के खिलाफ अलग-अलग तरह की आठ वारदात करने के अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, चोरी, लड़ाई-झगड़ा तथा हत्या का प्रयास आदि के मामले दर्ज है। जमीनी विवाद की रंजिश को रखते हुए उमेश ने वर्ष 2016 में सुधीर पुत्र समरसैन को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। इस वारदात से एक दिन पूर्व ही उमेश ने दिल्ली में सुधीर के भाई अमित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। सुधीर अपने ऊपर हुई हत्या के प्रयास की वारदात का मुख्य गवाह था। जिसकी गवाही 7 जुलाई को कोर्ट में होनी है। गवाह सुधीर को मारने के लिए उमेश के कहने पर ही पकड़े गए तीनों बदमाश आए थे। जो वारदात से पहले ही पुलिस की मुस्तैदी के चलते पकड़े गए।
सत्येंद्र काला गैंग के बदमाश हैं उमेश व राजकुमार
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया एक आरोपी राजकुमार निवासी गांव बिरधाना तथा उमेश पुत्र सूरजमल दोनों ही सत्येंद्र उर्फ काला निवासी साहवास जिला चरखी दादरी गिरोह के बदमाश है। आरोपी राजकुमार के खिलाफ अवैध हथियार का एक मामला चरखी दादरी में विचाराधीन है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीसरे आरोपी राहुल के खिलाफ भी जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने का एक मामला थाना बेरी में पहले से ही दर्ज है। पकड़े गए तीनों बदमाशों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी सूरजमल उर्फ काला को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।