फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे शहर के सभी 21 वार्ड

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे शहर के सभी 21 वार्ड

Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे शहर के सभी 21 वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद जल्द ही पूरे शहर में सीसीटीवी लगवाएगी। इस संबंध में सरकार की तरफ से जारी निर्देशों पर अमल करते हुए गत सोमवार को प्रस्ताव पास हो चुका है। हालांकि इससे पहले शहर में महज 21 कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था लेकिन इस प्लानिंग में अब फेरबदल कर कैमरों की संख्या दस गुना बढ़ाई गई है। अब नगर परिषद हर वार्ड में दस-दस कैमरे लगवाएगी और इसके लिए जगह का चयन पार्षदों की मदद से किया जाएगा। नप सूत्रों की मानें तो नई प्लानिंग के मुताबिक करीब 250 कैमरे पूरे शहर में लगाए जाएंगे। करीब दस दिन के अंदर इन जगहों का चयन होने की उम्मीद है।
इस समय शहर में चार स्थानों पर ही सीसीटीवी लगे हुए हैं जबकि शहर में चौराहों की संख्या डेढ़ दर्जन से अधिक हैं। अधिकांश पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों में शहर में लूट, अपहरण व मारपीट की वारदातें भी हो चुकी हैं। ऐसे में शहर की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी की संख्या में इजाफा करना जरूरी है। सोमवार को हुई नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने वार्डों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए, इसके बाद सभी वार्डों को सीसीटीवी युक्त करने का लिखित में प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन संजय छपारियां ने बताया कि अब हर वार्ड में एक की जगह 10 कैमरें लगाने पर सभी पार्षद सहमत हुए हैं। शहर में सीसीटीवी की कमी काफी खल रही है। वार्डों की सुरक्षा भी राम-भरोसे है। सरकार की तरफ से नगर परिषद के पास सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाने संबंधी निर्देश पहुंचे थे। हालांकि इनकी खरीद उच्च स्तर पर ही की जानी है। नगर परिषद ने अब शहर में अलग-अलग जगहों पर कैमरे लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों ने परिषद हाउस की बैठक में मौजूद पार्षदों के साथ उनके वार्डों में कैमरों के लिए उपयुक्त जगह का चयन करने बारे भी मंथन किया है। बता दें कि इससे पिछली बैठक में भी हर वार्ड में एक कैमरा लगाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ था। इसके तहत शहर में करीब 25 कैमरे लगवाए जाने थे। सोमवार को पार्षदों की मांग पर नप अधिकारियों ने प्लानिंग को विस्तार देते हुए हर वार्ड में दस कैमरे लगाने पर अपनी सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

210 जगहों की चयन प्रक्रिया होगी शुरू
हर वार्ड में दस सीसीटीवी लगने हैं और इनके लिए जगह का चयन वार्ड पार्षद की मार्फत किया जाएगा। नगर परिषद सचिव ने बताया कि वार्ड में चहल-पहल वाले स्थान से लेकर संदिग्ध जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर परिषद कर्मचारी पार्षदों का सहयोग भी लेंगे। इन 21 वार्डों में 210 जगहों की तलाश की जाएगी और कैमरे आते ही तुरंत इन्हें चयनित जगहों पर लगवा दिया जाएगा।

वर्जन::
पिछले प्रस्ताव में हर वार्ड में एक कैमरा लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन अब हर वार्ड में दस कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके अलावा भी शहर में कुछ अन्य जगहों पर कैमरे लगवाने की योजना है। जल्द ही इसे धरातल पर पूरा किया जाएगा।

- संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद।

वर्जन:
पार्षदों की मदद लेकर जल्द सभी 21 वार्डों में कैमरे लगाने की जगह का चयन किया जाएगा। कैमरे आते ही चयनित जगहों पर लगवा दिए जाएंगे। अगले 10 दिन के अंदर सभी वार्डों की जगह का चयन कर लिया जाएगा।
- संजय यादव, सचिव नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed