फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुकान की आड़ में जुआं खेलते चार काबू, 7400 रुपये बरामद

दुकान की आड़ में जुआं खेलते चार काबू, 7400 रुपये बरामद

Mon, 16 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दुकान की आड़ में जुआं खेलते चार काबू, 7400 रुपये बरामद
जुआ खेलते चार काबू, 7400 रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बस स्टैंड क्षेत्र से सिटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान की आड़ में जुआ खेलते चार लोगों को काबू किया है। इनके पास से करीब 7400 रुपये की नकदी व ताश के 52 पत्तें बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में जुआं अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान वार्ड 10 खटीकान मोहल्ला निवासी राजकुमार उर्फ राजू, मकड़ाना निवासी कृष्ण, यूपी के भैरू बस्ती गांव निवासी चंद्र शेखर व यूपी के गांव सबकरदाह निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड रोड पर सिटी थाना पुलिस गश्त कर रही थी कि इस दौरान इस क्षेत्र में दुकान की आड़ लेकर कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दरियाव सिंह वाली गली के समीप एक दुकान में जुआं खेल रहे चार लोगों को काबू किया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के पास से पास से 500 रुपये, चंद्रशेखर के पास से 600 रुपये, कृष्ण के पास से 400 रुपये व शिव कुमार के पास से 500 रुपये बरामद हुए। इनके बीच रखे अखबार से पुलिस ने 4800 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गेंबलिंग एक्ट के सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed