{"_id":"5ab803694f1c1b54408b4e53","slug":"161522008937-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने पर दो महिलाओं सहित छह पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने पर दो महिलाओं सहित छह पर केस दर्ज
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के आरोप में दो महिलाओं समेत छह पर केस दर्ज
चरखी दादरी।
लाधान पाना निवासी दो पक्षों में दो दिन पूर्व हुए विवाद मामले में सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकयत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे लाधान पाना निवासी दो पक्षों का झगड़ा हो गया था। एक पक्ष से घायल महिला गायसरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लाधान पाना में उस पर एक महिला सहित दो लोगों ने हमला बोल घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित उसके दो बेटों पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष से पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी देवी ने दूसरे पक्ष की महिला व पिता-पुत्र पर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।