फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   देशी पिस्तौल व दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार

देशी पिस्तौल व दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
देशी पिस्तौल व दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार
देसी पिस्तौल और दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सोमवार देर शाम एक व्यक्ति को देसी पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मानकावास निवासी नरेंद्र उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर जिला पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। सोमवार देर शाम एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गश्त कर रही थी कि इसी दौरान एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित रावलधी बाईपास पर खड़ा होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद प्रधान सिपाही राकेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीम की नजर वहां संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। जब शक होने पर पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो उसने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उस धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 32 बोर की अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed