फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूबलधन गांव में शराब ठेके पर फायरिंग के बाद की तोड़फोड़

दूबलधन गांव में शराब ठेके पर फायरिंग के बाद की तोड़फोड़

Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
दूबलधन गांव में शराब ठेके पर फायरिंग के बाद की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
गांव दूबलधन में शराब ठेके पर मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग के बाद तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित शराब ठेकेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शराब ठेकेदार ने बताया कि मंगलवार को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उसके शराब ठेके पर पहुंच कर फायरिंग की। इस दौरान उसने वहां खड़े शराब से भरे कैंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। बाद में बदमाश ठेके में घुस गए और लगभग 40 हजार की नकदी निकाल ली। इतना ही नहीं बदमाशों ने ठेके के अंदर जमकर तोड़फोड़ करने के अलावा बाहर खड़ी दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले युवक कौन थे और उनका घटना के पीछे मकसद क्या था, इस बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन ठेकेदार ने एक हमलावर की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


किसी के साथ नहीं रंजिश
रविंद्र ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। मामले की सूचना उसी समय पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी वहां बुलवाया। पुलिस ने मामले में रविंद्र की शिकायत पर कई अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार देर रात दूबलधन-माजरा रोड पर बने शराब के ठेके पर बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ और फायरिंग करने की सूचना ठेकेदार द्वारा मिली थी। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। ठेकेदार रविंद्र की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप कुमार, बेरी थाना प्रभारी।

- कई हथियारबंद युवकों ने दिया घटना को अंजाम
- ठेकेदार ने कैंटर के पीछे छिपकर बचाई अपनी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed