फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव मकड़ाना निवासी एक महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मकड़ाना निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2015 में रोहतक के गांव जसिया निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते और कम दहेज लाने के लिए ताने देते थे। कुछ समय पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed