फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला के घर से दस हजार की नकदी सहित एलईडी व दो मोबाइल चोरी

महिला के घर से दस हजार की नकदी सहित एलईडी व दो मोबाइल चोरी

Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
महिला के घर से दस हजार की नकदी सहित एलईडी व दो मोबाइल चोरी
चरखी दादरी। गांव मकड़ाना निवासी एक महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का मामला दर्ज किया है। महिला ने युवक पर उसके घर से दस हजार की नकदी, एक एलईडी व दो मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मकड़ाना निवासी जगवंती देवी ने बताया कि वह 27 जून की रात घर पर सो रही थी। कुछ देर बार कुछ आवाज आई तो उसने खड़े होकर देखा जहां मकान से बाहर गांव का ही रहने वाला मंजीत उर्फ मोटा निकल रहा था। उसे देख युवक मौके से भाग गया जिसके बाद जगवंती ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां दरवाजा खुला और वहां लगी एक एलईडी, दो मोबाइल और दस हजार रुपये चोरी मिले। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मंजीत उर्फ मोटा पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed