{"_id":"5d0fe26b8ebc3e65df24c437","slug":"15613220739-bahadurgarh-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। सीआईए-2 की टीम ने बहादुरगढ़ के अलग-अलग इलाकों से लूटपाट, चोरी और छीनाझपटी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में 19 वारदात का खुलासा किया है। दोनों आरोपी बहादुरगढ़ के ही रहने वाले हैं।
रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को बहादुरगढ़ शहर व दूसरे को लाइनपार से काबू किया है। दोनों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में हथियारों के बल पर डरा धमका कर लूटपाट, गाड़ी छीनने व चोरी की अनेक वारदात का खुलासा किया है। उप निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में सीआईए-टू बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमें गश्त पर थी। पुलिस टीम ने थाना शहर एरिया से एक युवक को शक के आधार पर पकड़ा था। उसकी तलाशी ली गई तो अवैध हथियार व चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान आनंद उर्फ मोनू निवासी गांव भगवतीपुर जिला रोहतक हाल रामकला कॉलोनी बादली रोड बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। वहीं सीआईए-टू की एक अन्य टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ से साहिल निवासी नजदीक पंचमुखी चौक जौहरी नगर को अवैध पिस्तौल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर दिल्ली व हरियाणा में अनेक आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी आनंद ने झज्जर जिले में 6, दिल्ली में 4, जींद में एक, दादरी में एक तथा रोहतक की एक वारदात का खुलासा किया है। दोनों को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या का प्रयास, लूटपाट, छीना झपटी व चोरी करने वाले इस गिरोह के संबंध में और खुलासा होने की संभावना है।
क्रशर से लूट : 1.40 मिनट में की थी पांच लाख की लूट
14 जून को चरखी दादरी के पिचोपा कलां बाढड़ा में सुबह पांच बजे हथियार बंद तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख की लूट को एक मिनट 40 सेकेंड में अंजाम दिया था। वारदात के दौरान इन्होंने क्रशर के मुंशी व एक कर्मचारी को गोली भी मारी थी। लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दो युवक क्रशर मुंशी के केबिन में आकर पिस्तौल ताने नजर आ रहे हैं। एक युवक ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है और हाथ में सिल्वर रंग की पिस्तौल लिए हुए है। वहीं दूसरा युवक नीला लोवर और लाल व सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए है। उक्त युवक सिर पर कपड़ा भी बांधे हुए है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों में भी लूट की वारदात को अंजाम देता है गैंग
सीआईए-टू ने लूट की वारदात में संलिप्त दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई लूट की वारदात को कुबूल किया है। लुटेरों ने यह भी बताया कि उनका पूरा एक गैंग काम करता है, जिसमें लगभग सात सदस्य है। सभी सदस्य अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम देते रहते हैं। लुटेरों के मुताबिक उनका पूरा गिरोह हरियाणा ही अन्य राज्यों में भी घटना को अंजाम देता रहता है।
मोनू है गिरोह का सरगना
प्रदेश में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए लगभग सात सदस्यों का पूरा गिरोह काम करता है। गिरोह का मुखिया आनंद उर्फ मोनू है। पूछताछ के दौरान मोनू ने बताया कि वह गिरोह के सभी सदस्यों को वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजता था। ताकि किसी भी यह न पता चल सके कि पूरा गिरोह केवल प्रदेश में ही सक्रिय नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी वह अपनी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे प्रदेश में चले जाते थे।
आनंद ने किया इन वारदात का खुलासा
1. आनंद उर्फ मोनू ने अपने अन्य साथियों मोनू निवासी प्रहलादपुर, ललित निवासी सत्यमपुरम कॉलोनी पार्ट-2 झाड़ौदा, कपिल उर्फ कूका निवासी धर्म विहार परनाला बहादुररगढ़ व संजय निवासी झाड़ौदा हाल नजफगढ़ के साथ मिलकर 23 फरवरी 2019 की रात नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़ पर बने दलाल जनरल स्टोर पर एक व्यक्ति से हथियार के बल पर नकदी, अंगुठी व चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
2. करीब चार महीने पहले उसने अपने साथियों मोनू निवासी प्रहलादपुर, ललित पुत्र सत्यनारायण निवासी सत्यमपुरम कॉलोनी पार्ट-2 झाड़ौदा के साथ मिलकर नया गांव बहादुरगढ़ बाईपास से एक कार चालक को पिस्तौल दिखाकर उसकी स्विफ्ट कार लूटी थी।
3. चार महीने पहले अपने दोस्तों मोनू व ललित के साथ मिलकर बादली गांव के पास स्विफ्ट गाड़ी अड़ाकर एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक व उसके साथ बैठी औरत को पिस्तौल दिखाकर एक लाख रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. एक सप्ताह पहले अपने दोस्त साहिल निवासी नजदीक पंचमुखी चौक जौहरी नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के साथ मिलकर लाइनपार गली नंबर 7 से हयाते मोटरसाइकिल चोरी की थी ।
5. नौ दिन पहले अपने साथी साहिल निवासी जौहरी नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के साथ मिलकर सेक्टर-6 से मोटरसाइकिल चोरी की थी।
6. चार सप्ताह पहले अपने दोस्त काली निवासी नीलवाल दिल्ली के साथ मिलकर महाबीर पार्क बहादुरगढ़ से एक अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी।
7. एक महीना पहले अपने दोस्तों साहिल निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ व काली निवासी नीलवाल दिल्ली के साथ मिलकर साइन स्टार ढाबा कलाहवड़ जिला रोहतक के पास इटियोस कार छीनने की नीयत से कार चालक पर गोली चलाई थी।
8. 8-9 दिन पहले अपने दोस्तों साहिल निवासी लाइनपार व प्रवीन उर्फ बच्चा निवासी सांखौल के साथ मिलकर मलिक स्टोन क्रशर पिचौपा बाढड़ा पर फायर करके नकदी लूटी थी।
9. तीन सप्ताह पहले अपने साथियों साहिल व काली के साथ मिलकर सेक्टर-22 रोहिणी दिल्ली से एक डिस्कवर बाइक चोरी की थी।
10. ढाई महीने पहले अपने दोस्तों मोनू व ललित के साथ मिलकर रोहतक से जींद जाते समय रास्ते में बाइक सवार के आगे स्विफ्ट कार अड़ाकर हथियार के बल पर उससे पांच हजार रुपये छीने थे।
11. दस दिन पहले उसने अपने दोस्तों ललित व साहिल के साथ मिलकर एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर नजफगढ़ दिल्ली से करीब 5 हजार रुपये छीने थे।
12. चार महीने पहले अपने साथियों मोनू व विजय के साथ मिलकर टिकरी बार्डर दिल्ली से पिस्तौल दिखाकर शराब के ठेका से 20,000 रुपये छीने थे।
13. ढाई महीने पहले अपने साथियों मोनू प्रहलादपुर, ललित निवासी सत्यमपुरम कॉलोनी पार्ट-2 झाड़ौदा, संजय निवासी नजफगढ़ के साथ मिलकर छीनी हुई स्विफ्ट गाड़ी लेकर नजफगढ़ से पालम विहार जा रहे थे। पालम में जाने से पहले पुलिस नाका लगा हुआ था, जहां हमारी बहादुरगढ़ से छीनी हुई स्विफ्ट गाड़ी व हथियार पकड़ा गया था, लेकिन वे तीनों चकमा देकर वहां से भाग गए थे।
साहिल ने छह वारदात का किया खुलासा
1. एक सप्ताह पहले पहले अपने साथियों आनंद उर्फ मोनू निवासी बादली रोड़ बहादुरगढ़ के साथ मिलकर लाइनपार से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
2. नौ दिन पहले आनंद के साथ मिलकर सेक्टर-6 बहादुरगढ़ से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात की थी।
3. एक महीना पहले अपने साथियों आनंद निवासी बादली रोड व काली निवासी नीलवाल दिल्ली के साथ मिलकर साइन स्टार ढाबा कलावड़ जिला रोहतक के पास इटियोस कार छीनने की नीयत से कार चालक पर फायर किया था।
4. 14 जून को अपने दोस्तों आनंद व प्रवीण उर्फ बच्चा के साथ मिलकर मलिक स्टोन क्रशर पिचोपा कलां बाढड़ा पर फायर करके नकदी लूटी थी।
5. तीन सप्ताह पहले अपने दोस्तों आनंद व काली के साथ मिलकर सेक्टर-22 रोहिणी दिल्ली से एक डिस्कवर बाइक चोरी की थी।
6. दस दिन पहले ललित निवासी झाड़ौदा व आनंद निवासी बहादुरगढ़ के साथ मिलकर एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर नजफगढ़ में पांच हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।