फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कूड़ा डालने को लेकर हुए झगड़े में 12 लोग घायल

कूड़ा डालने को लेकर हुए झगड़े में 12 लोग घायल

Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने को लेकर हुए झगड़े में 12 लोग घायल
बादली (बहादुरगढ़)। कूड़ा डालने को लेकर किलोई गांव हुए झगड़े में दो पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर दुलीना पुलिस चौकी से पुलिस पहुंची और बाद में अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार झगड़ा कूड़ा-कचरा डालने को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए झगड़ा समाप्त करा दिया। राकेश पुत्र शेरसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादीशुदा बहनें सोनिया और मनीषा घर पर आई है और वह घर से कूड़ा डालने के लिए गई थी। जब वह प्लॉट में जा रही थी तो बीच रास्ते में पड़ोस के ही मोनू और सोनू ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान मोनू के परिवार के अन्य लोग भी आ गए और सभी लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला बोल दिया। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच बचाव करने गए तो उन्हें भी घायल कर दिया है। झगड़े में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में संदीप, प्रियंका और राजबाला की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घायलों के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल कुछ घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन


ये हुए घायल
एक पक्ष से घायलों में सोनिया पुत्री जयसिंह, प्रियंका पत्नी राजबीर, मनीषा पत्नी संदीप, शेरसिंह पुत्र मांगेराम, पृथी पुत्र शेरसिंह, संदीप पुत्र शेरसिंह, राकेश पुत्र शेरसिंह, राजबाला पत्नी जयसिंह घायल है। जबकि दूसरे पक्ष से राहुल पुत्र सुखबीर, सोनू पुत्र सुखबीर, बिमला पत्नी सुखबीर और कमला पत्नी चांद हैं। घायलों में संदीप, प्रियंका और राजबाला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज झज्जर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed