{"_id":"5ceedd8dbdec220732263e72","slug":"155915820512-bahadurgarh-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर हाईवा चालक ने चौकीदार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठे पर हाईवा चालक ने चौकीदार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली/झज्जर। गांव लाडपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर हाईवा डंपर की चपेट में आने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में रखवाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। बुधवार देर शाम तक परिजन अस्पताल में नहीं पहुंच सके, जिस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान मूलत: उत्तर प्रदेश के चित्रकुट निवासी मुन्नीलाल के रूप में हुई। जोकि पिछले कुछ समय से गांव लाडपुर में रह रहा था और गांव स्थित सीआर भट्ठे पर बतौर चौकीदार का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह रात को ड्यूटी पर था। इस दौरान भट्ठे पर माल लेकर आया था। चालक हाईवा को पीछे कर रहा था कि इस दौरान चौकीदार नीचे दब गया और कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। भट्ठे पर मौजूद श्रमिकों ने हादसे के बाद मुन्नी लाल को संभाला और गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही मामले की सूचना थाना बादली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को झज्जर के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
वहीं, बादली थाने से मामले के जांच अधिकारी राजीव का कहना है कि हाईवा को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।