फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजी घायल

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजी घायल

Wed, 22 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजी घायल
झज्जर। मातनहेल कोसली रोड पर ढाणा मोड़ के पास एक बाइक को एसकेजी स्कूल भाकली जिला रेवाड़ी की बस ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई और उसकी भांजी घायल हो गई। गोरिया गांव निवासी एक युवक अपनी भांजी के साथ मातनहेल में अपने कागजात तैयार करवाने के लिए गया था। वापस आते समय उनकी
विज्ञापन

बाइक को बस ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में जब झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया जा रहा था तो युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल युवती को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना
विज्ञापन

की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गोरिया गांव निवासी संदीप पुत्र राजेंद्र अपनी भांजी प्रिया पुत्री विनोद निवासी खोला माजरी जिला अलवर राजस्थान के साथ बाइक पर सवार होकर मातनहेल गए थे। जब वे अपना काम निपटाने के बाद अपने गांव गोरिया आ रहे थे। वे साल्हावास रोड पर ढाणा मोड़ के पास पहुंचे तो साल्हावास की तरफ से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से जब उन्हें सामान्य अस्पताल लाया जा रहा था तो संदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं रोहतक पीजीआई में प्रिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बस को कब्जे में ले लिया है। जबकि बस का चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदीप शादीशुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
बिजेंद्र सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed