फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुरहेती गांव के कुएं में मिला युवक का शव

सुरहेती गांव के कुएं में मिला युवक का शव

Fri, 12 Apr 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सुरहेती गांव के कुएं में मिला युवक का शव
झज्जर। सुरहेती गांव के एक कुएं में युवक का शव मिला है। लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर एक काले रंग की पैंट व कमर में तागड़ी है। इसके अलावा उसकी पहचान के लिए कुछ भी नहीं है। शव पूरी तरह से फूला हुआ है। घटना की सूचना वीरवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पहचान के लिए मौके पर रखा। जब मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह जब लोग शौच आदि के लिए गए तो मिट्ठा वाला कुएं से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने देखा तो कुएं के अंदर शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी लोगों ने गांव के सरपंच और गणमान्य लोगों को दी। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पहचान के लिए मौके पर ही रखवा दिया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में रखा शव
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत हुई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा दिया है। अगर उसके बाद भी शव की पहचान नहीं हुई तो शव लावारिस हालत में अंतिम संस्कार के लिए नगरपालिका के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मृतक की पहचान के अन्य पुलिस थानों में भी संपर्क साधा जा रहा है। युवक की मौत पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से हुई है।
रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, सदर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed