{"_id":"5c96859fbdec221461125bc1","slug":"151553368479-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला सेल में सौंपी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला सेल में सौंपी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बौंदकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कलानौर के गांव निवासी अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को इस संबंध में महिला सेल में शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।
महिला सेल में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2013 में कलानौर के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि कई बार उसने मायके पक्ष से रुपये लाकर भी दिए लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों की मांग और बढ़ती गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पहले उसे घर से बाहर ही निकाल दिया गया और इसके चलते वह मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।