{"_id":"5c87fedfbdec22144a271eb5","slug":"151552416479-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। गांव सिद्दीपुर में सोमवार की शाम को एक कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अरुण निवासी बेगरपुर दिल्ली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, अरुण सोमवार को किसी काम के सिलसिले में गांव सिद्दीपुर आया हुआ था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह वापस चल दिया। जब वह ड्रेन के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित हो गई और ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में कार पूरी तरह से पलट गई, इस कारण अरुण बाहर नहीं निकल सका। राहगीरों ने देखा तो अपने स्तर पर बचाव अभियान चलाया और पुलिस को सूचना दी। एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। अरुण को बाहर निकाला गया। अस्पताल में लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले के जांच अधिकारी प्रीतम कुमार ने कहा कि परिजनों के बयान पर हादसे को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।