फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अलग-अलग जगहों से दो बाइकें व एक डंपर चोरी

अलग-अलग जगहों से दो बाइकें व एक डंपर चोरी

Sun, 04 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से दो बाइकें व एक डंपर चोरी
अलग-अलग जगहों से दो बाइक व एक डंपर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। होली पर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से चोरों ने दो बाइक व एक डंपर चोरी कर लिया। चोरों ने शहर के रोहतक रोड स्थित एक बैंक कर्मी व झोझू निवासी एक दुकानदार की बाइक चोरी कर ली तो वहीं खेड़ी बत्तर क्रेशर जोन से एक डंपर चोरी कर लिया। पीड़ित बैंक कर्मी ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस में, दुकानदार व डंपर मालिक ने सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि नगर निवासी बैंक कर्मी शिवा ने बताया कि गत वीरवार को बैंक के सामने खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। जब वह बैंक से बाहर आया तो उसे बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद देर शाम उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी बाइक चोरी की घटना झोझू क्षेत्र में हुई। पीड़ित मालिक प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान के बाहर से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। उसने इस संबंध में आदमपुर पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी है। इस संबंध में भी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, तीसरी घटना में खेड़ी बत्तर क्रेशर जोन से एक डंपर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। डंपर मालिक रणबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम तक डंपर क्रेशर जोन पर खड़ा था। शनिवार सुबह जब वह डंपर लेने पहुंचा तो वहां से डंपर गायब मिला। डंपर के बारे में उन्होंने पूछताछ भी की लेकिन कोई भेद नहीं लग पाया। इसके बाद उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed