{"_id":"5a42b37e4f1c1bd1408bf1d3","slug":"151514320766-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच मामले में तीसरा आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिंग जांच मामले में तीसरा आरोपी भेजा जेल
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े गए तीसरे आरोपी दीपक की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे झज्जर जेल भेज दिया है। अब मामले में शामिल चौथे शख्स उक्त अस्पताल के डॉक्टर पर पुलिस की नजर है। डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सुबूत जुटा रही है। फिलहाल आरोपियों व डॉक्टर की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
ये है मामला
दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने उक्त गिरोह को पकड़ने की योजना बनाई थी। योजना में शामिल फर्जी पेशेंट ने गिरोह के एक सदस्य दीपक से संपर्क किया। 30 हजार में सौदा तय हुआ था। इनके बाद दीपक उन्हें खरखौदा छोड़ गया। वहां से सचिन इन्हें अलीपुर ले गया। वहां बलराज से ड्रेस लेकर वह इन्हें विकासपुरी स्थित अस्पताल में ले गया। वहां महिला की जांच की गई। 2 दिन तक यह मामला चला और 18 दिसंबर को विभाग की टीम ने आरोपी सचिन को रंगे हाथ पकड़ लिया। सचिन के बाद पुलिस ने शनिवार को बलराज व रविवार को खरहर निवासी दीपक को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद इन तीनों को जेल भेजा जा चुका है।
डॉक्टर पर है लगातार नजर
मामले के जांच अधिकारी एमआईई चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे अस्पताल के डॉक्टर का नाम सामने आया था। बलराज ने डॉक्टर से सौदा तय होने तक की बात कबूली है। उक्त डॉक्टर पर लगातार नजर है। फिलहाल वह अस्पताल में नहीं आ रहा। फिलहाल आरोपियों व डॉक्टर की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। जरूर गिरोह के अन्य सदस्यों व डॉक्टर के बारे में कुछ सामने आएगा। सुबूत मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले में तीसरा आरोपी भेजा जेल
-पुलिस को है डॉक्टर पर शक, सुबूतों का कर रही है इंतजार