फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिना गार्ड वाले एटीएम को चोर गिरोह बना रहे निशाना, पुलिस की गाइडलाइन के बावजूद बैंकों ने तैनात नहीं किए गार्ड

बिना गार्ड वाले एटीएम को चोर गिरोह बना रहे निशाना, पुलिस की गाइडलाइन के बावजूद बैंकों ने तैनात नहीं किए गार्ड

Wed, 13 Mar 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिना गार्ड वाले एटीएम को चोर गिरोह बना रहे निशाना, पुलिस की गाइडलाइन के बावजूद बैंकों ने तैनात नहीं किए गार्ड

विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले चार माह पर गौर करें तो जिले के छह एटीएम में वारदात हुई हैं। तीन से कैश निकाला तो तीन में निराशा हाथ लगी। गत नवंबर माह में एक्सिस बैंक का एटीएम चोरी होने के बाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर गार्ड तैनात करने के आदेश दिए थे। इस बात को तीन माह का समय बीत चुका है लेकिन गार्डों की तैनाती नहीं हो पाई है। रात को तो छोड़े शहर में कुछ बैंक तो ऐसे हैं जहां दिन के समय भी गार्ड नहीं है। वहीं, बैंक के स्थानीय अधिकारियों का तर्क है कि वो हेड ऑफिस डिमांड भेज चुके हैं और इस संबंध में रिमांइडर भी भेज चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
गत एक दिसंबर को सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने थाने में सभी बैंक प्रबंधकों की बैठक ली थी। बैठक में एन एटीएम की जानकारी मांगी गई थी जहां गार्ड तैनात नहीं है। इसके बाद पुलिस ने यहां गार्ड की तैनाती होने तक नियमित गश्त करने की प्लान तैयार की थी। वहीं, बैंक अधिकारियों ने भी तुरंत प्रभाव से गार्डों की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया था। सोमवार रात चार एटीएम में चोर गिरोह घुसने से पुलिस और बैंक अधिकारियों के दावों की जमीनी हकीकत सामने आ गई। एक बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिटी थाना प्रभारी की बैठक के एक सप्ताह बाद ही हेड ऑफिस गार्ड की तैनाती की मांग भेजी थी। इसके बाद 13 दिसंबर को रिमाइंडर भी डाला गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में तो दिन के समय भी गार्ड तैनात नहीं है और रात को भी बैंक और एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे है। इस एटीएम में चोर गिरोह के घुसने का दूसरा मामला है। इससे पहले 2017 में भी यहां चोरी का प्रयास हुआ था। उस समय एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास सफल नहीं हो पाया था। उस वारदात से भी बैंक अधिकारियों ने सबक नहीं लिया। दादरी में यह बैंक खुले चार साल हो चुके हैं लेकिन अब तक गार्ड की तैनाती नहीं हो पाई है। शहर में करीब 19 एटीएम हैं और इनमें से पांच पर भी गार्ड तैनात हैं। रात करीब आठ से नौ बजे के बीच इन एटीएम के शटर गिरा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 नवंबर 2018 में सदर, महिला और सिटी थाने से करीब 200 मीटर दूर और परशुराम चौक समीप स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम ही पिकअप डाला सवार चोर उखाड़ ले गए थे। यह वारदात परशुराम चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मशीन में करीब 25 लाख रुपये थे। इस संबंध में सिटी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था लेकिन अब तक यह वारदात अनसुलझी है।
-13 और 14 जनवरी 2018 के अवकाश के दौरान चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक बौंद शाखा में सेंधमारी की थी। वो स्ट्रांग रूम को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए और नौ लाख का कैश चोरी होने से बच गया था। इस संबंध में बौंदकलां थाने में केस दर्ज है।
- गांव सांवड़ स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में 28 अगसत 2007 को दो युवक हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूट ले गए थे। यहां 17 दिसंबर 2003 व 11 फरवरी 2008 का भी चोरी का प्रयास हुआ था। बौंदकलां थाने में ये केस दर्ज हुए।
- बौंदकलां के सहाकरी बैंक में दो मार्च 2009 को चोरों ने सेंधमारी की थी। इससे पहले दो मार्च 2008 को भी रानीला के सहकारी बैंक के ताले तोड़कर चोर 37504 रुपये चोरी करने में कामयाब रहे थे। बैंक अधिकारियों ने थाने में मामले भी दर्ज कराए हैं।
- अटेला कलां बैंक शाखा से नोटबंदी के दौरान सेंधमारी कर चोर करीब 35 लाख रुपये की नई और पुरानी करेंसी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन उनसे 35 फीसदी ही पुलिस रिकवरी कर पाई।
- गत 20 जनवरी को सांजरवास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया था। चोर यहां करीब 49 मिनट रुके थे और इस सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे भी किया गया था। यह वारदात पुलिस ट्रेस कर चुकी है।

करीब एक माह पहले ही सीआईए दादरी ने बौंदकलां नहर के समीप से मारुति कार में सवार तीन लोगों को काबू किया था। आरोपियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सांजरवास के एटीएम को गैस कटर से काटने का असफल प्रयास किया था। गत 20 जनवरी को आरोपियों ने यह वारदात की थी। पुलिस गिरफ्त में आने पर उन्होंने बताया कि उस दिन गैस खत्म हो जाने के चलते वो वारदात करने में सफल नहीं हो पाए थे। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी काबू किया था। इनके कब्जे से एटीएम काटने का सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed