फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में हिसार के व्यापारियों से पांच किलो सोने और साढ़े 21 लाख की लूट

बहादुरगढ़ में हिसार के व्यापारियों से पांच किलो सोने और साढ़े 21 लाख की लूट

Thu, 28 Feb 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में हिसार के व्यापारियों से पांच किलो सोने और साढ़े 21 लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड (बाईपास) पर मंगलवार रात को बदमाशों ने हिसार के व्यापारियों से पांच किलो सोना और 21 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक गाड़ी ने पहले व्यापारियों की कार में टक्कर मारी और दूसरी गाड़ी में आए बदमाश उनकी कार लेकर भाग गए। पकड़े जाने के भय से बदमाश रोहद बाईपास के पास गाड़ी छोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल इलाके में घेराबंदी की लेकिन बदमाश पुलिस से बच निकले।
वारदात मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। दरअसल, हिसार के सातरोड निवासी राजकुमार मील व्यापारी है। लाडवा रोड पर उसकी आरजी फूड नाम से फ्लोर मील है। मंगलवार को राजकुमार काम के सिलसिले में अपने पार्टनर विशाल व परिचित महावीर के साथ दिल्ली गया। राजकुमार तो दिल्ली के घंटाघर स्थित एसएस फूड पर चला गया, जबकि विशाल और महावीर करोलबाग चले गए। एसएस फूड से 21 लाख 60 हजार की पेमेंट लेकर राजकुमार ऑटो में सवार होकर पंजाबी बाग पहुंचा। जहां विशाल और महावीर उसे मिल गए। इसके बाद तीनों आई-10 कार में सवार होकर हिसार के लिए चल दिए। गाड़ी महावीर चला रहा था। बहादुरगढ़ में बाईपास पर जब ये कैंटाबिल फैक्टरी के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। तीनों गाड़ी से उतर गए और गाड़ी को देखने लगे। सफारी गाड़ी से भी तीन युवक उतरे और इनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और कार में चाबी लगी हुई थी। इसी बीच एक इनोवा गाड़ी वहां पहुंची और उसमें से एक युवक उतरकर इनकी गाड़ी लेकर भाग गया। इधर, राजकुमार ने 100 नंबर पर कॉल की तो बाईपास पर तैनात पीसीआर मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा शुरू किया। पकड़े जाने के भय से रोहद बाईपास के पास बदमाश छीनी गई आई-10 कार छोड़कर भाग गए, लेकिन गाड़ी में रखे बैग ले गए। इनमें राजकुमार के 21 लाख 60 हजार रुपये व महावीर का पांच किलो सोना था। बदमाश महावीर व विशाल के मोबाइल फोन भी ले गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी अशोक कुमार, डीएसपी झज्जर सुरेश कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह, सेक्टर छह एसएचओ मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी अशोक कुमार ने पुलिस टीमों को बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना किया। देर रात तक पुलिस बदमाशों को तलाश करती रही, दूसरे जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आया इतना सोना
21 लाख 60 हजार रुपये तो राजकुमार अपनी पेमेंट लेकर आया था लेकिन पांच किलो सोने पर सवाल बना हुआ है। महावीर पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। सोने के बारे में जब पुलिस उससे पूछती है तो वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा। कभी कह रहा है कि आभूषण उसके घर के हैं तो कभी कह रहा है किसी के लेकर आया है। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को भी शंका बनी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस टीम रोहद टोल व मार्ग पर कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। ये व्यापारी दिल्ली में जहां-जहां गए वहां की भी फुटेज चेक की जा रही है। कई पुलिस टीमें मामले की छानबीन में लगी है। दिल्ली व हिसार भी टीमें जांच के लिए गई हुई हैं।


पहले भी निशाने पर रहे हैं हिसार के व्यापारी
हिसार के व्यापारियों के साथ बहादुरगढ़ में लूटपाट की वारदात नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां हिसार के व्यापारी से दो बार लूट हो चुकी है। गत 9 अक्तूबर की रात को हिसार निवासी मोबाइल फोन व्यवसायी मोहित से नयागांव बाईपास पर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 15 लाख रुपये लूट लिए थे। मोहित दिल्ली में मोबाइल बेच कर हिसार लौट रहा था। इस वारदात के 22 दिन बाद 31 अक्तूबर को फिर से मोहित के साथ नयागांव बाईपास पर डेढ़ लाख रुपये की लूटपाट हुई। इस बार तो बदमाशों ने मोहित और उसके साथी विशाल को गोली मारकर घायल भी कर दिया था।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed