{"_id":"5c3a572fbdec22733d44cac3","slug":"141547327279-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार व 3 कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार व 3 कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार और तीन कारतूस समेत दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियार व तीन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ये जानकारी थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक जसबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य सिपाही नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बेरी-गोच्छी रोड नहर पुल मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शक होने पर दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक के पास से देशी पिस्तौल व दूसरे युवक से तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रविंद्र निवासी गांव सांखोल बहादुरगढ़ और श्रीकृष्ण निवासी गांव गोच्छी जिला झज्जर के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।