फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जूता फैक्टरी में लगी भयंकर आग, सारा माल जलकर राख

जूता फैक्टरी में लगी भयंकर आग, सारा माल जलकर राख

Fri, 28 Sep 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में लगी भयंकर आग, सारा माल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित एक जूता फैक्टरी में वीरवार अल सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखी मशीनों के अलावा तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर कर्मचारियों ने पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। 8 गाड़ियों की मदद से करीब 9 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
सेक्टर-17 में स्थित प्लाट नंबर 169-170 में चल रही जूते की फैक्टरी में वीरवार की अलसुबह करीब 3 बजे आग लग गई। फैक्टरी में जस समय आग लगी उस दौरान फैक्टरी मालिक भी वहीं मौजूद थे, लेकिन उस समय फैक्टरी में कोई काम नहीं हो रहा था। फैक्टरी में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया गया है। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग लगने से उसे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्टरी मालिक कंवरभान ने बताया कि आग से फैक्टरी की इमारत कई जगह से टूट गई है।
विज्ञापन

चार स्थानों से पहुंची फायर गाड़ियां
जूता फैक्टरी में आग भयंकर लगी हुई थी। आग बुझाने के लिए बहादुरगढ़ के अलावा झज्जर, रोहतक और दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। इनमें बहादुरगढ़ से 4, दिल्ली से 2, रोहतक और झज्जर से 1-1 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। कुल 32 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नामों से चलती है फैक्टरी
यह फैक्टरी दो नामों से चल रही थी। जब इस बारे में फैक्टरी मालिक से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने केवल एक नाम से ही फैक्टरी चलने की बात कही। जबकि फैक्टरी में गार्ड का काम करने वाले हरिप्रकाश ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर फैक्टरी श्री कृष्णा के नाम से चल रही थी तो प्रथम तल पर शिव फुटवियर के नाम से। फैक्टरी मालिक कंवरभान के पुत्र मनोज ने बताया कि उनके पिता को वीरवार को किसी काम के सिलसिले में फतेहाबाद जाना था। वहां जाने के लिए वे फैक्टरी में ही रुके थे। सुबह के समय फैक्टरी में आग लग गई। मनोज ने बताया है कि उन्होंने करीब 8-10 महीने पहले ही यह फैक्टरी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed