फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 4

चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 4

Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 4
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 4 लाख 86 हजार रुपये किए बरामद
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बीते दिनों गांव सोलधा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख 86 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह के मुताबिक, सोलधा के निवासी रामकुमार ने शिकायत दी थी कि सोमवार को वह अपने परिवार सहित किसी आवश्यक कार्य से दिल्ली चला गया था। घर के सभी खिड़की दरवाजे अच्छी तरह बंद करके गए थे। जब वापस घर आए तो मकान के कमरे में रखी अलमारी के अंदर का लॉकर टूटा हुआ मिला। अलमारी के लॉकर को चेक किया गया तो उसमें रखे करीब 490000 रुपये नहीं मिले। व्यक्ति रस्सी के सहारे मकान के अंदर उतर कर अलमारी में रखे रुपये चोरी कर ले गया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में चोरी का मामला दर्ज किया गया। तब से लेकर आरोपी की तलाश जारी थी। एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव के ही निवासी सुमित उर्फ छोटा को काबू किया गया। आरोपी ने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चार लाख 86 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed