फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ऑपरेशन क्लीन के तहत अलग-अलग मामलों में 23 आरोपी काबू

ऑपरेशन क्लीन के तहत अलग-अलग मामलों में 23 आरोपी काबू

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन क्लीन के तहत अलग-अलग मामलों में 23 आरोपी काबू
ऑपरेशन क्लीन के तहत 23 आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में मोस्ट वांटेड सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 103 वाहनों के चालान किए गए हैं।
अवैध शराब सहित चार काबू
ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी की अलग-अलग टीमों द्वारा तीन व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ काबू किया गया। गश्त पर तैनात थाना प्रबंधक बेरी की टीम द्वारा शक की बिनाह पर कार्रवाई करते हुए बेरी कलानौर रोड पर एक बुलेरो गाड़ी को रुकवाया गया। उसकी गाड़ी से 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान हंसराज निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक के तौर पर हुई है। वहीं थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी शहर बेरी की दो अलग-अलग टीमों द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करके दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गई देशी शराब की बोतलों सहित काबू किया गया। आरोपी संदीप उर्फ सुसु निवासी बेरी को 14 बोतल देशी शराब और आरोपी नवीन निवासी छाज्यान पाना बेरी को 14 बोतल देशी शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। इसी प्रकार पुलिस चौकी प्रभारी दुजाना की टीम द्वारा अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गई 24 बोतल देशी शराब के साथ एक आरोपी सुनील निवासी गांव जोन्धी को सुर्खपुर से काबू किया।
विज्ञापन

हुड़दंग करते 17 गिरफ्तार
झज्जर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 17 आरोपियों को सरेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते काबू किया गया । अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए। झज्जर में दो, थाना बेरी में चार, थाना साल्हावास में दो, थाना शहर बहादुरगढ़ में चार और थाना सदर बहादुरगढ़ में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा खाईवाली करते एक काबू
अभियान के तहत गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा सरेआम सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी धर्मबीर निवासी शंकर गार्डन लाइनपार बहादुरगढ़ को 1060 रुपये की नगदी के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।

नियम तोड़ने पर 103 वाहनों के चालान
झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 103 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें ब्लैक फिल्म के 14 चालान, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 83 चालान, बिना नंबर प्लेट के 2 और 4 चालान नाबालिग द्वारा दुपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed