फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ऑल्टो सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक से लूटे 60 हजार, दो नामजद व दो अन्य पर केस दर्ज

ऑल्टो सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक से लूटे 60 हजार, दो नामजद व दो अन्य पर केस दर्ज

Sun, 15 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ऑल्टो सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक से लूटे 60 हजार, दो नामजद व दो अन्य पर केस दर्ज
ऑल्टो सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक से लूटे 60 हजार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर शुक्रवार देर रात सांजरवास निवासी एक ट्रैक्टर चालक से ऑल्टो सवार चार युवकों ने 60 हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ट्रैक्टर चालक राजेश ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद सहित दो अन्य पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सांजरवास निवासी राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार को ईंट का चट्टा उतारने गांव रूदड़ौल गया हुआ था। वहां ईंटें उतारने के बाद उसने 60 हजार रुपये की पेमेंट ली और वापस गांव की तरफ चल पड़ा। गांव कमोद के समीप एक ऑल्टो कार ने उसे ओवरटेक कर रुकवा लिया। राजेश ने बताया कि वह कुछ समझ पाता इससे पहने ही ऑल्टो कार से उतरे चार युवकों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार कर उससे मारपीट भी की और उससे 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना बौंदकलां थाना पुलिस को दी। एसएचओ भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed