फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रबंधन पर छात्राओं का आरोप: दो घंटे जबरना बनाया गया बंधक, प्रबंधन की सफाई: रूटीन जांच को दिया गया बेवजह तूल

प्रबंधन पर छात्राओं का आरोप: दो घंटे जबरना बनाया गया बंधक, प्रबंधन की सफाई: रूटीन जांच को दिया गया बेवजह तूल

Sat, 17 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधन पर छात्राओं का आरोप: दो घंटे जबरना बनाया गया बंधक, प्रबंधन की सफाई: रूटीन जांच को दिया गया बेवजह तूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शिफ्टिंग विवाद निपटने के बाद प्रारंभ स्कूल में छात्राओं की जांच को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर उन्हें दो घंटे जबरन बंधक बनाया गया। लेकिन दोपहर बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत हो गया।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के हॉस्टल में रहने वाली प्रारंभ स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन छात्राओं ने महिला कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी थी कि उन्हें हॉस्टल के एक कमरे में जबरन बंधक बनाया गया है तथा उनके कमरों की उनकी गैर-मौजूदगी में तलाशी ली गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। लेकिन मामला सुलझने की बजाए शुक्रवार की सुबह बिगड़ गया। छात्राओं ने कक्षा में जाने की बजाए स्कूल के मैदान में धरना शुरू कर दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने जांच के नाम पर उनके अधिकारों का हनन किया गया है। छात्राओं ने कहा प्रबंधन सदस्य बेवजह छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। वहीं, छात्राओं के धरने की सूचना पर महिला थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों पक्षों से बातचीत किए जाने के बाद मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोली प्राचार्या
हॉस्टल में रूटीन की जांच हुई थी, जिसे गलत तौर पर प्रचारित किया गया है। छात्राओं को मोबाइल प्रयोग करने की परमिशन नहीं है, लेकिन छात्राएं आदेशों की पालना नहीं करती। जिसके बारे में प्रारंभ स्कूल ऑफ एजुकेशन को सूचित किया जा चुका है लेकिन प्रबंधन भी कोई एक्शन नहीं ले रहा।
- गीता गुलिया, प्राचार्या, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed