{"_id":"5a2843dc4f1c1bc45b8ba8c1","slug":"141512588252-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने आए युवक पर चलाई गोली, दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत करने आए युवक पर चलाई गोली, दहशत
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत करने आए युवक पर चलाई गोली, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव साहुवास में झगड़ के मामले में शिकायत करने गए एक युवक पर गांव के ही अन्य व्यक्ति ने गोली चला दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सदर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव साहुवास निवासी टोनी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली चला दी। सदर पुलिस थाना प्रभारी रघबीर सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को इन दोनो व्यक्तियों के बीच गांव के मंदिर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर टोनी और उसका दादा फायर करने के आरोपी के घर शिकायत करने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने अपने घर में मौजूद पिस्तौल से उन पर गोली चला दी। घटना में दोनो बाल-बाल बच गए। गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। थाना प्रभारी रघबीर सिंह ने बताया कि पिस्तौल के लाइसेंस संबंधी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने संबंधी केस दर्ज कर लिया है।