{"_id":"59e11b7a4f1c1b71548b7221","slug":"141507924858-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ पंचों ने महिला सरपंच पर लगाए विकास राशि में गोलमाल के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ पंचों ने महिला सरपंच पर लगाए विकास राशि में गोलमाल के आरोप
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ पंचों ने महिला सरपंच पर लगाए विकास राशि में गोलमाल के आरोप
चरखी दादरी।
गांव पालड़ी के नौ पंचों ने वर्तमान सरपंच पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। इन पंचों ने गांव के विकास कार्यों में गोलमाल होने की आशंका पर जांच की मांग भी उठाई है।
पंचायत सदस्य परमानंद, मंजू, सुभानता देवी, बबीता, मंजू, अनिल कुमार, छोटेलाल, महेंद्र सिंह ने प्रेस बयान में बताया कि उनके गांव में पिछले दिनों 10 बड़ी लाइटें लगाई गई हैं जिनमें काफी अनियमितताएं बरती गई हैं इन लाइटों की कीमत ज्यादा दर्शाई गई है। इन लाइटों की क्वालिटी घटिया स्तर की है। इन पंचों का आरोप है कि गांव में 40 सोलर लाइटें लगवाई गई हैं इनकी कीमत भी वास्तविक दामों से काफी अधिक है।
इन पंचों ने गांव में स्वच्छता के लिए नालियों पर लगने वाली लोहे की जॉलियों में भी अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाया है। यह लाइटें घटिया स्तर की हैं। इन पंचों का आरोप है कि पंचायत द्वारा शराब का ठेका न खोलने बारे एकमत से निर्णय हुआ था, लेकिन बाद में सरपंच द्वारा इस प्रस्ताव को वापिस कर दिया गया। इन पंचों ने आरोप लगाया कि गांव की फिरनी में मिटटी भराई का काम आज तक नहीं किया जा सका है। पंचों का आरोप है कि कुर्सी व मेज आदि आदि की खरीद भी जानी थी लेकिन आज तक यह खरीद नहीं हुई है। इन पंचों ने इन विकास कार्यो में अनियमितताओं की जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्सन-
पंचों द्वारा विकास कार्यो में अनियमितता बरते जाने के यह आरोप बेबुनियाद एवं निराधार है। विकास कार्यों में पूरी तरह से पारदर्शिता व निष्पक्षता बरती गई है। उक्त पंच उनकी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं।
अत्तर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि,पालड़ी