{"_id":"59caa9b34f1c1bda538b48a1","slug":"141506453939-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोपियों को आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के आरोपियों को आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
चर्च के पादरी सेवियर मैथ्यू के बेटे अभिषेक को अगवा करने के मामले की मंगलवार को भी शहर में चर्चा होती रही। उधर, अभिषेक को छुड़ाने के लिए की गई पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल हुए हवलदार रवींद्र की हालत में सुधार हो रहा है।
हवलदार रवींद्र शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। रवींद्र का इलाज कर रहे अस्पताल के निदेशक डा. मनीष शर्मा ने बताया कि रवींद्र का स्वास्थ्य लगातार सुधर रहा है। अब वह अपने परिजनों और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत भी कर रहा है। बहादुरगढ़ में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने अस्पताल पहुंचकर रवींद्र का हालचाल जाना। उधर, अभिषेक को अगवा करने के आरोपी उसके दोनों दोस्तों की सेहत भी सुधर रही है। वे नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें एक अलग कमरे में भर्ती किया गया है। उनके भागने की आशंका के चलते कमरे के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। बताया गया है कि पुलिस से बचकर भागते वक्त प्रदीप सैनी और दीपक सैनी को गिरने से चोट लगी थी।
आसौदा और बराही के बीच हुई मुठभेड़ के मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि इन दोनों को अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल सकती है। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए अदालत से हिरासत में भी मांग सकती है। अपहरण मामले और बाद में अगवा युवक को छुड़ाने के लिए पुुलिस कार्रवाई का यह प्रकरण मंगलवार को भी लोगों की जबान पर रहा। सेक्टर-9 का निवासी अभिषेक और उसके परिजन मंगलवार को भी सहमे रहे। वे बाहरी लोगों से मिलने और बातचीत करने से भी बचते दिखाई दिए।
विज्ञापन
- घायल हवलदार रवींद्र के स्वास्थ्य में सुधार