{"_id":"5976587a4f1c1b7c658b45da","slug":"141500928122-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में दो महिलाओं सहित सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी झगड़े में दो महिलाओं सहित सात घायल
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े में दो महिलाओं सहित सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मौड़ी में आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में दोनो पक्षों से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सदर पुलिस एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मौड़ी निवासी अनिल और रवि हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। इस दौरान वहां उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। हरिद्वार से वापस आने पर जब एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर घटना के बारे में शिकायत करने गए थे तो इसी बीच दोनो पक्षों के बीच कहासुनी होने पर झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। झगड़े में लाठी आदि का प्रयोग करने से एक पक्ष से अनिल, संदीप व मुकेश तथा दूसरे पक्ष से विजय, रवि, नीलम व मोनिका घायल हो गए। इनके सिर, हाथ व कमर आदि में चोटें आई हैं। सभी घायलों को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।