फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   350 ग्राम चरस सहित एक काबू

350 ग्राम चरस सहित एक काबू

Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
350 ग्राम चरस सहित एक काबू
350 ग्राम चरस सहित एक काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोहारू चौक के समीप से सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि सिटी थाना के एएसआई सोमबीर सिंह सोमवार शाम लोहारू चौक की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक संदिग्ध हालातों में खड़ा नजर आया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 350 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतनाली के गांव श्यामपुरा निवासी नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने नरेश पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed