{"_id":"596673ea4f1c1bd34d8b4769","slug":"141499886570-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र की एक और फैक्टरी में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औद्योगिक क्षेत्र की एक और फैक्टरी में चोरी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
औद्योगिक क्षेत्र एमआईई में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब एमआईई पुलिस चौकी में एक और फैक्टरी में चोरी होने की शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
दिल्ली के शालीमार बाग निवासी रवींद्र कुमार की बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट बी में विप्रो नाम से फैक्टरी है। इस फैक्टरी में जूते चप्पल बनाए जाते हैं। गत 9 जुलाई की रात को दीवार फांद कर तीन युवक फैक्टरी में घुस गए और काफी सामान पर हाथ साफ कर गए। अगली सुबह जब गार्ड ने फैैक्टरी खोली तो अंदर के हालात देखकर वह दंग रह गया। उसने तुरंत फैक्टरी मालिक को घटना की सूचना दी। इस पर मालिक रवींद्र फैक्टरी में पहुंचे और सामान की जांच-पड़ताल की। जांच करने पर पाया गया कि लगभग चार-पांच बोरे भरकर कच्चा व तैयार माल चोरी किया गया है। फैक्टरी मालिक को इस घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अब फैक्टरी मालिक ने एमआईई पुलिस चौकी में शिकायत देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
सीसीटीवी में हुए कैद
चोरी की यह वारदात फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में कै द हो गई है। कैमरे में तीन युवक दिखाई दिए हैं, जो फैक्टरी की साथ वाली दीवार को फांद कर अंदर घुसे। पुलिस ने उक्त फुटेज फैक्टरी मालिक से ले ली है। रात की फुटेज होने के कारण युवकों के चेहरे साफ तो नजर नहीं आ रहे, मगर पुलिस उन्हें ढूंढने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पहले भी हुई चोरी
फैक्टरी मालिक रवींद्र का कहना है कि उनकी फैक्टरी में पहले भी चार-पांच बार चोरी की वारदात हो चुकी है। पहले की कोई भी वारदात सुलझी नहीं थी कि अब एक बार फिर से चोरी हो गई। अब तक हुई चोरी की वारदातों से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। पुलिस को फैक्टरी एरिया में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी होगी।
पुलिस को शक
बता दें कि इसी रात को यहां की ही एक किचन एसेसिरीज बनाने वाली फैक्टरी में गार्ड को बंदी बनाकर लूट की वारदात हुई थी। उस वारदात में भी युवक दीवार कूद कर अंदर घुसे थे। पुलिस को शक है कि उक्त वारदात के बाद उक्त युवक इस फैक्टरी में पहुंचे और यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वारदातों से उद्यमी परेशान
इस महीने की शुरुआत में एमआईई की प्रतिष्ठित जूता फैक्टरी के मालिक से लेटर के जरिये 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। 9 जुलाई की रात एक फैक्टरी में चोरी हुई तो दूसरी में गार्ड को बंदी बनाकर लूटपाट की गई। इसके अलावा यहां से गत 15 दिनों में गाड़ी समेत तीन-चार वाहन चोरी हो चुके हैं। इन वारदातों से उद्यमी परेशान हैं। उद्यमियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाए, ताकि उद्यमी खुद को सुरक्षित महसूस करें।
अधिकारी बोले
उधर, एमआईई चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवकों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझा ली जाएगी।