{"_id":"5cc3718dbdec2207203ab626","slug":"131556312461-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने मकान में तूड़ा भरकर किया कब्जा, सामान बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगों ने मकान में तूड़ा भरकर किया कब्जा, सामान बाहर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। गांव याकूबपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक मकान पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने मकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया और कुछ सामान को जला भी दिया। मकान पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने कार्रवाई के बाद मकान वापस पीड़ित परिवार को दिलाया। वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत पर सोनू , कुलदीप, पवन, शक्ति, कालू, विशु, मुकेश समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव याकूबपुर में रहने वाली आशा पत्नी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के ही एक परिवार से दो साल पहले 40 हजार रुपये लिए थे जो उसने एक माह पहले लौटा दिए। इसके बाद भी वह परिवार उससे ब्याज की मांग कर रहा था और कुछ दिनों से उसे धमकी भी दी जा रही थीं। महिला ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोग सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ा भरकर उसके मकान पर पहुंचे और कमरे को खाली कर उसमें अपना तूड़ा भर दिया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का आरोप है है कि दबंगों ने मकान में रह रहे लोगों के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि अपशब्दों भी कहे। सूचना मिलते ही एसएसपी अशोक कुमार, डीएसपी रणबीर, एसएचओ रमेश चंद, नायब तहसीलदार प्रभुदयाल सोनी और बीडीपीओ रामकरण शर्मा सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। एफएसएल की टीम ने भी मौके से सबूत भी जुटाए है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में किसी भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस ने किया मामले का पटाक्षेप
शुक्रवार सुबह आठ बजे ही कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए मकान का सामान फेंक दिया और अपना तूड़ा कमरे में डाल लिया। पुलिस को सूचना दी गई। मामले को बढ़ता देख दोपहर एक बजे एसएसपी अशोक कुमार दलबल के साथ पहुंचे और एक घंटे कार्रवाई करते हुए कमरे को खाली करवाया। बाद में पीड़ित परिवार ने भी ढाई बजे राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गांव याकूबपुर में एक परिवार के मकान पर जबरन कब्जा करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अशोक कुमार, एसएसपी।