फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   योग इंस्ट्रक्टर प्रमाण- पत्र के लिए परीक्षा आयोजित

योग इंस्ट्रक्टर प्रमाण- पत्र के लिए परीक्षा आयोजित

Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
योग इंस्ट्रक्टर प्रमाण- पत्र के लिए परीक्षा आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्थानीय आर्य समाज मंदिर परिसर में योग शिक्षक के लिए द्वितीय बैच की परीक्षा का आयोजन किया गया। योग के क्षेत्र में सक्रिय 47 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी। इस दौरान श्यामसुंदर चाबा, सदाराम जांगड़ा, शिवलाल जांगड़ा, इंद्रजीत चाबा, पूनम जोशी और आर्य समाज प्रधान देवदत्त आर्य का मार्गदर्शन रहा। पतंजलि जिला प्रभारी विकास राणा, सुनीता कासनी, मुकेश सांगवान आदि ने अभ्यर्थियों की शारीरिक और योग की दक्षता की प्रायोगिक तौर पर जांच की। बाद में योग विषय की ऑनलाइन परीक्षा ली गई। विकास राणा ने बताया कि इसके तहत पतंजलि योग समिति अनुभव प्राप्त योग शिक्षकों को स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित कर रहा है। विकास राणा ने बताया कि जो योग शिक्षक पिछले एक से तीन वर्ष से लगातार योग क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं उन्हें योग इंस्ट्रक्टर का प्रमाण- पत्र दिया जाना है। तीन वर्ष से ज्यादा का अनुभव प्राप्त शिक्षकों की ऑनलाइन परीक्षा ली गई है। इस अवसर पर राजेश, योग प्रचारक नवीन, दिनेश शास्त्री, सुरेंद्र आर्य चंदेनी, सतीश जांगड़ा, अर्जुन, अंजलि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed